भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र अर्जित किए। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की गूंज भी है। विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रज्ञा मंडल गड़साहड़ ने आचार्य श्री राम शर्मा जी के साहित्य से सम्मानित किया।
हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ इन उभरते सितारों को – आपका उज्ज्वल भविष्य हमारा गर्व है!